फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष का नई दिल्ली में 3 मार्च 2016 को निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे एवं पिछले कुछ समय से डायलसिस पर थे.
अशोक घोष
• बंगाल की राजनीति के दिग्गज घोष राजनीतिक जगत में सात दशक तक सक्रिय रहे. घोष को उनकी संयमित जीवनशैली के लिए जाना जाता था.
• नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से प्रेरित होकर वह राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में आये थे, जब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपने राजनीतिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
• वर्ष 1952 में घोष को पहली बार फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव के रुप में चुना गया.
• उन्होंने कई जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया. घोष ने मार्क्सवादी दिग्गजों जैसे ज्योति बसु और प्रमोद दासगुप्ता के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में 1977 में पहली वामपंथी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह सरकार 2011 तक सत्ता में रही.
0 comments:
Post a Comment