प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 04 मार्च 2016 को सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया. परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रासिंग से मुक्त करना है.
इस परियोजना के तहत ऐसे 208 स्थानों की पहचान की गई है, जहां रेल ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाए जाने हैं. इन पर 10 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत आएगी.
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय की योजना के अनुसार लगभग 1500 पुल 50 से 60 वर्ष पुराने हैं. इन डेढ हजार पुलों को तोड़कर अधिक क्षमता युक्त नए पुल बनाए जाएंगे. इन पुलों पर करीब 30 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी.
0 comments:
Post a Comment