न्यूयार्क, अमेरिका में 3 मार्च 2016 को विश्व के सबसे महंगे रेलवे स्टेशन का शुभारम्भ किया गया. यह रेलवे स्टेशन उसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले 9/11 में हुए आतंकी हमलों में नष्ट हो गया था. स्टेशन के निर्माण में 12 साल का समय लगा.
रेलवे स्टेशन के बारे में -
- यह इमारत स्पेनिश-स्विस वास्तुकार सेंटियागो कालात्रावा द्वारा डिजाइन की गई और इसे ओक्यूलस नाम दिया गया है.
- कालात्रावा की वेबसाइट के अनुसार इसका आकार 350 फुट लंबा और 115 फुट चौड़ा है.
- यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यू जर्सी के साथ न्यूयार्क को सबवे लाइनों से जोड़ता है.
- इस अंडाकार इमारत के निर्माण में स्टील का इस्तेमाल किया गया है
- स्टेशन की क्षमता 2 लाख दैनिक यात्रियों के आवागमन की है.
- इस स्टेशन पर पैदल यात्रियों को ट्रेड सेंटर टावरों तक पहुंचने के लिए भी अंदर से ही रास्ते का निर्माण किया गया है.
- खरीददारी के लिए इस स्टेशन पर दुकानें और रेस्तरां आदि भी बनाए गए हैं.
0 comments:
Post a Comment