फ़ोर्ब्स द्वारा विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी-(02-MAR-2016) C.A

| Wednesday, March 2, 2016
फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा 1 मार्च 2016 को जारी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 

भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक वर्ष के दौरान नेट वर्थ में 3 अरब डॉलर की कमी के बावजूद 36वां स्थान प्राप्त हुआ. अंबानी सहित 8 भारतीय उद्योगपतियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गयी.

ज़ारा के अमंसियो ओर्टेगा, वॉरेन बफे एवं मेक्सिको के कार्लोस स्लिम हेल्यू क्रमशः दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे. अमेज़न के जेफ़ बेज़ोस पांचवे स्थान पर रहे जबकि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग छठे स्थान पर रहे.
फ़ोर्ब्स सूची में भारतीय
•    36वें स्थान पर मौजूद मुकेश अंबानी की एक वर्ष के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में कमी और अन्य कारणों से नेट वर्थ में 3 अरब डॉलर की कमी आई है. फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक एक वर्ष पहले तक उनकी संपत्ति 23.6 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 20.6 अरब डॉलर यानी 1.40 लाख करोड़ रुपए रह गई.
•    इस सूची में 44 वें स्थान पर मौजूद सन फार्मा के दिलीप सांघवी की नेट वर्थ 16.7 अरब डॉलर यानी 1.13 लाख करोड़ रुपए रह गई, जो एक वर्ष पहले 18 अरब डॉलर थी.
•    55 वें स्थान पर विप्रो के 69 साल के चेयरमैन अजीम प्रेमजी की नेट वर्थ में भी कमी दर्ज की गई. यह 2015 में घटकर 15 अरब डॉलर यानी 1 लाख करोड़ रुपए रह गई जो पहले 16.4 अरब डॉलर थी.
•    58वें स्थान पर मौजूद हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. पहले उनकी संपत्ति 13.3 अरब डॉलर थी जो अब 14.6 अरब डॉलर हो गयी.
•    73वें स्थान पर पिलोंजी मिस्त्री मौजूद हैं वे पिछली बार की तुलना में एक पायदान नीचे हैं.

0 comments:

Post a Comment