भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण IX’ का पिथौरागढ़, उत्तराखंड में शुभारम्भ-(09-FEB-2016) C.A

| Tuesday, February 9, 2016
सूर्य किरण IX:भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास का नौवा संस्करण

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ के नैव संस्करण का 8 फरवरी 2016 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुभारम्भ हुआ.
यह सैन्य अभ्यास 21 फरवरी 2016 को सम्पन्न होगा.

सेना के मध्य कमान के अंतर्गत पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में यह सैन्य अभ्यास चलेगा. दोनों देशों के जवान आपदा प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी विषयों की जानकारी लेंगे और अपने   अनुभवों को साझा करेंगे.

इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की एक पैदल रेजीमेंट के स्तर की संख्या के बराबर नेपाली सेना के सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं.

नेपाली सेना की सबसे श्रेष्ठ बटालियन श्री रुद्रधोज बटालियन इसमें हिस्सा ले रही है.
सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं पर्वतीय क्षेत्रों में लड़े जाने वाले जंगल युद्ध तथा आतंकवाद विरोधी सैन्य आपरेशन के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी.
 
इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य यह है कि आपदा के समय मानवीय सहायता तथा आपदा बचाव कार्य जिसमें चिकित्सा तथा हवाई सहायता शामिल है, किस प्रकार उपलब्ध कराई जाए.
संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 600 सैनिक भाग ले रहे हैं.

सूर्य किरण नामक इस अभ्यास श्रृंखला का आयोजन नेपाल और भारत में बारी-बारी से वर्ष में दो बार होता है. भारत और नेपाल की सेनाओं के मध्य पहला सूर्य किरण संयुक्त सैन्य  अभ्यास मिजोरम में में 2011 में शुरू किया गया था.

0 comments:

Post a Comment