भारत की ओर से थाईलैंड में कोबरा गोल्ड 2016 सैन्य अभ्यास में भाग लेने की घोषणा-(05-FEB-2016) C.A

| Friday, February 5, 2016
कोबरा गोल्ड : थाईलैंड में आयोजित होने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास

कोबरा गोल्ड 3 फ़रवरी 2016 को तब चर्चा में आया जब भारत ने थाईलैंड में आयोजित होने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने की घोषणा की.
 
यह घोषणा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की थाईलैंड यात्रा के दौरान की गई.
कोबरा गोल्ड के बारे में
• यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है जो प्रत्येक वर्ष थाईलैंड में आयोजित किया जाता है.
• यह विश्व के कुछ चुने हुए सैन्य अभ्यासों में से है जिसमे संयुक्त राज्य अमेरिका भाग लेता है.
• यह सैन्य अभ्यास सर्वप्रथम वर्ष 1982 में अमरीका और थाईलैंड के सशस्त्र बलों के मध्य आयोजित की गई थी.
• वर्ष 2015 में आयोजित किए गए इस सैन्य अभ्यास में इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिण कोरियाने भाग लिया था. 
• वर्ष 2015 में चीन ने पहली बार इस सैन्य अभ्यास में भाग लिया था.

0 comments:

Post a Comment