न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त-(04-FEB-2016) C.A

| Thursday, February 4, 2016
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 3 फरवरी 2016 को न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. उऩकी नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के संविधान के अधिनियम 233 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. न्यायमूर्ति रेड्डी इसके पूर्व तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, हैदराबाद में न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे. 

विदित हो कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 (1) के प्रावधानों के अनुसार भारत का राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल से परामर्श के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करता है.

0 comments:

Post a Comment