सारंगी वादक पंडित राम नारायण को भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया-(04-FEB-2016) C.A

| Thursday, February 4, 2016
सारंगी वादक उस्ताद पंडित राम नारायण को 3 फरवरी 2016 को प्रख्यात भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार 2015-16 के लिए चुना गया.

उनका चयन महाराष्ट्र सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावडे द्वारा मुंबई में किया गया. 
पंडित राम नारायण

•    पंडित राम नारायण ने सारंगी वादन को भारत में विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की हैं.
•    वर्ष 1944 में ऑल इंडिया रेडियो ने उन्हें वोकलिस्ट के रूप में नियुक्त किया.
•    वे 1947 में बंटवारे के बाद भारत आ गये और 1949 में भारतीय फिल्म उद्योग में अपना योगदान देने लगे.
•    1956 में उन्होंने एकल कलाकार के रूप में कार्य करना आरंभ कर दिया.
•    उन्होंने एकल एलबम्स द्वारा अमेरिका एवं यूरोप में 1960 में टूर करना आरंभ किया.
•    उन्हें वर्ष 2005 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

भीमसेन जोशी पुरस्कार

•    भारत रत्न भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है.
•    इसे शास्त्रीय संगीत में अभूतपूर्व योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है.
•    इसमें 5 लाख रुपये नगद, एक ट्रॉफी तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.

0 comments:

Post a Comment