आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस एस तारापोर का निधन-(04-FEB-2016) C.A

| Thursday, February 4, 2016
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस तारापोर का 2 फ़रवरी 2016 को मुंबई में निधन हो गया.
वह 80 वर्ष के थे.
उन्हें मुद्रास्फीति और पूंजी खाता परिवर्तनीयता के क्षेत्र में अपने विचारों के लिए जाना जाता था.
एसएस तारापोर के बारे में

•  एसएस तारापोर वर्ष 1961 में अनुसंधान अधिकारी के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में शामिल हुए.
•  वह भारतीय रिजर्व बैंक से वर्ष 1996 में डिप्टी गवर्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए. 
•  सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पूर्ण पूंजी खाता परिवर्तनीयता पर गठित दो समितियों की अध्यक्षता की. 
•  उन्होंने वर्ष 1958 में शेफील्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए किया और लंदन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की.

0 comments:

Post a Comment