पेसिफ़िक-रिम देशों ने ट्रांस पेसिफ़िक पार्टनरशिप समझौते पर हस्ताक्षर किये-(04-FEB-2016) C.A

| Thursday, February 4, 2016
सभी 12 पेसिफ़िक-रिम देशों ने 4 फरवरी 2016 को अमेरिका की अगुवाई में न्यूज़ीलैण्ड में ट्रांस पेसिफ़िक पार्टनरशिप (टीपीपी) समझौता किया. यह विश्व के सबसे बड़े व्यापारिक समझौतों में से एक है.

इस पर न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री जॉन की एवं अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधि माइक फ्रोमन द्वारा हस्ताक्षर किये गये.

इसमें सभी 12 देशों को इस क्षेत्र में निवेश करने के विशेषाधिकार दिए जायेंगे जो कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का 40 प्रतिशत है. समझौते पर ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पेरू, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम द्वारा हस्ताक्षर किए गए.

टीपीपी पर इससे पहले अक्टूबर 2015 में पांच वर्ष तक बातचीत होने पर सहमति व्यक्त की गयी थी. हस्ताक्षर के पश्चात् सभी सदस्य दो वर्ष के भीतर अंतिम मंजूरी प्राप्त करेंगे.

यह समझौता अमेरिका में कांग्रेस में लंबित होने के बावजूद पारित हो गया.

अमेरिका की अगुवाई में हुए इस समझौते को राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से एक बड़ा कदम भी बताया गया है जिसका प्रभाव नवम्बर 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में देखने को मिल सकता है.

0 comments:

Post a Comment