रमय्या शनमुदा सुंदर रूस द्वारा “ऑर्डर ऑफ़ फ्रेंडशिप” पुरस्कार से सम्मानित-(02-FEB-2016) C.A

| Tuesday, February 2, 2016
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 29 जनवरी 2016 को कुडनकुलम परमाणु उर्जा परियोजना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले परियोजना निदेशक रमय्या शनमुदा सुंदर को रूस के विशिष्ट सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ फ्रेंडशिप” से सम्मानित किया.

गौरतलब है कि कुडनकुलम परियोजना के लिए विभिन्न विरोधाभासों के बाद शनमुदा सुंदर की मध्यस्थता के कारण तालमेल कायम हो सका तथा परियोजना सफलतापूर्वक आरंभ की गयी.

कुडनकुलम परमाणु उर्जा परियोजना

कुडनकुलम परियोजना भारत में रूस के सहयोग से स्थापित की गयी है जिसे वर्ष 1988 के अंतर सरकारी समझौते के तहत लागू किया गया. इस प्लांट से प्रथम चरण में उत्पादित 1000 मेगावाट यूनिट को वर्ष 2013 में राष्ट्रीय पावर ग्रिड के साथ जोड़ दिया गया. इसी कड़ी में दूसरे चरण की यूनिट वर्ष 2016 में लॉन्च की जाएगी.

वर्ष 2014 में रूस और भारत ने दूसरे, तीसरे एवं चौथे चरण की यूनिट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे. 

ऑर्डर ऑफ़ फ्रेंडशिप

•    यह रूस द्वारा दिया जाने वाला एक अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसकी स्थापना 2 मार्च 1994 को की गयी.
•    यह रूस के नागरिकों अथवा उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने रूस के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया हो.
•    इसमें एक मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है.

0 comments:

Post a Comment