करुर वैश्य बैंक के लाभ में 34.1% की वृद्धि-(14-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 14, 2016
करुर वैश्य बैंक द्वारा 13 जनवरी 2016 को जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 34.1 फीसदी बढ़कर 152.8 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 113.9 करोड़ रुपये था.

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 14.6 फीसदी बढ़कर 448 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 391 करोड़ रुपये रही थी.
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.96 फीसदी से घटकर 1.91 फीसदी है. तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.96 फीसदी पर रहा है.

रुपये में करुर वैश्य बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 732 रुपये से घटकर 721.2 करोड़ रुपये रहा है. तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए 354.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 359.5 करोड़ रुपये रहा है.

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक की प्रोविजनिंग 126 करोड़ रुपये से घटकर 92.7 करोड़ रुपये रही, पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 106.2 करोड़ रुपये रही थी.

0 comments:

Post a Comment