विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जनवरी 2016 को लाइबेरिया में इबोला के सबसे नवीन मामले के अंत की घोषणा की. इसके साथ पश्चिमी अफ्रीका भी पूरी तरह से इबोला मुक्त हो गया.
संगठन द्वारा यह घोषणा पिछले 42 दिनों में इबोला का एक भी मामला न मिलने के बाद की गई.
विदित हो की 21 दिन इस वायरस का इन्क्यूबेशन साइकिल है, अर्थात वह समय जब संक्रमण, लक्ष्ण द्वारा सिद्ध हो जाता है.
लाइबेरिया इबोला वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित था अब तक यहाँ 4809 लोगों की मृत्यु इबोला के कारण हुई है. जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
ज्ञात हो सिएरा लियोन को 7 नवंबर 2015 और गिनी( गुएना) को 29 दिसम्बर 2015 को इबोला मुक्त घोषित किया गया था.
यह तीनो देश अफ्रीका के पश्चिम में स्थित हैं.
इससे पहले लाइबेरिया को वर्ष 2015 के मई माह मैं इबोला मुक्त घोषित किया गया था, पर वहाँ पुनः इबोला के मामले पाए गए.
0 comments:
Post a Comment