अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को आठ नए एफ-16 फाइटर विमान के सौदे पर 12 जनवरी 2016 को रोक लगा दी. अमेरिका ने अक्टूबर 2015 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अमेरिका दौरे के वक्त एफ-16 विमान बेचने का समझौता किया था.
- अमेरिकी सीनेट ने सौदे को रोकने के लिए प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है.
- इस पर कुछ समय के लिए रोक लगाई गई है.
- इस नोटिस से डील कैंसिल नहीं होगी.
- डील पर ग्रहण लगने को अखबार 'डॉन' ने पाक की नीतियों पर प्रहार बताया है.
एफ-16 विमान के बारे में-
- मूल रूप से अमेरिका की जनरल डायनेमिक्स (अब लॉकहीड मार्टिन) द्वारा विकसित एफ -16 फाइटिंग फाल्कन (General Dynamics F-16 Fighting Falcon) बहुउद्देश्यीय एकल इंजन लड़ाकू विमान है.
- 02 फ़रवरी 1974 को इस विमान ने पहली उड़ान भरी थी.
- 17 अगस्त 1978 को दुनियां इसके बारे में जानी.
- अमेरिका ने अमेरिकी वायुसेना के लिए तैयार किया था.
- सन १९७६ से अब तक 4450 से अधिक की संख्या में एफ-16 विमान विभिन् देशो के लिए बनाए जा चुके हैं.
- इनमे से अधिकतम आज भी कार्य सेवा में है.
- अमेरिकी वायु सेना इन विमानों को अब नहीं खरीदती.
- विदेशी सेनाओं को इसके विशेष तौर पर बने उन्नत प्रतिमान अभी भी बेचे जाते है.
0 comments:
Post a Comment