फीफा ने महासचिव जेरोम वाल्के को बर्खास्त किया-(14-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 14, 2016
Jerome Valcke
फीफा आपात समिति ने 9 जनवरी 2016 को महासचिव जेरोम वाल्के को बर्खास्त किया.

उनके स्थान पर मारकस कटनर महासचिव पद पर बने रहेंगे.

वाल्के पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने विश्व कप 2014 के टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित योजना में मदद की थी. उन्हें फीफा के नियमों का उल्लंघन करने एवं पद का दुरूपयोग करने के कारण 17 सितम्बर 2015 को उनके पद से हटा दिया गया था.

फीफा आचार समिति द्वारा उनके खिलाफ औपचारिक न्यायिक कार्यवाही 7 जनवरी 2016 को  आरंभ की गयी.
उनकी नियुक्ति वर्ष 2007 में हुई थी तथा उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इंकार किया है, उन्हें फीफा अध्यक्ष सैप ब्लैटर का खास माना जाता है.

फीफा की आचार समिति पहले ही कह चुकी है कि वाल्के को फुटबॉल की सभी गतिविधियों से नौ वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए.

ब्लैटर और उपाध्यक्ष माइकल प्लातिनी दोनों को दिसंबर 2015 में आठ वर्ष के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. वाल्के को दो बार फीफा द्वारा बर्खास्त किया जा चुका है.

0 comments:

Post a Comment