गोल्फर शर्मिला निकोलेट ने हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2015 जीता-(09-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 9, 2015
गोल्फर शर्मिला निकोलेट ने 4 सितंबर 2015 को ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में आयोजित हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2015 जीता. उन्होंने टूर के 15 वें चरण के अंतिम दिन 1 अंडर 71 का स्कोर बनाकर वर्ष 2015 का अपना पहला खिताब जीता.
निकोलेट ने 4 अंडर 212  का स्कोर अर्जित किया, जबकि दूसरे स्थान पर अमनदीप द्राल रही. अमनदीप ने 215 का स्कोर अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया. दिल्ली की वाणी कपूर और कोलकाता की नेहा त्रिपाठी समान 220 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. अनुभवी स्मृति मेहरा 221 के ओवरऑल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. शर्मिला को विजेता ट्राफी और 6 लाख रुपए की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया.
शर्मिला निकोलेट
  • शर्मिला निकोलेट ने वर्ष 2002 में 11 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ में पर्दापण किया था.
  • शर्मिला निकोलेट ने वर्ष 2009 में पेशेवर प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया.
  • वह वर्ष 2007-2008 में अखिल भारतीय एमेच्योर चैंपियनशिप जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला गोल्फ खिलाड़ी बनी.
  • वर्ष 2006 में दोहा एशियाई खेलों में शर्मिला निकोलेट ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. शर्मिला के नाम अब तक 11 प्रोफेशनल जीत दर्ज हैं.
  • उन्होंने 18 वर्ष की आयु में लेडीज यूरोपियन टूर- 2010 (Ladies European Tour-2010) का खिताब जीता था.
  • शर्मिला निकोलेट को वर्ष 2010 में प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया. वर्ष 2007 में उन्हें बेस्ट वुमन गोल्फर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया.

0 comments:

Post a Comment