भारतीय भारोत्तोलक दीपक लाथेर ने 8 सितंबर 2015 को सामोआ स्थित एपिया में खेले गये राष्ट्रमंडल युवा खेल-2015 के दौरान 62 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
यह भारत का भारोत्तोलन में दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले जमजांग डेरू (17 वर्षीय) ने 56 किलोग्राम भार श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था.
दीपक (15 वर्षीय) ने कुल 258 किलोग्राम एवं 120 किलोग्राम स्नैच सहित प्रतिस्पर्धा में जीत दर्ज की जो राष्ट्रमंडल युवा खेलों में नया रिकॉर्ड है. इन खेलों में भारत के 25 एथलिट आठ श्रेणियों में भाग ले रहे हैं.

वर्ष 2015 के राष्ट्रमंडल युवा खेलों के दूसरे दिन तक भारत द्वारा जीते गये पदक
तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की उंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
भारोत्तोलक जमजांग डेरू ने 62 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
भाला फेंक प्रतियोगिता में मोहम्मद हदीश ने स्वर्ण पदक जीता.
तैराक सुप्रिया मोंडल ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता.
जिन्सा मैथ्यू ने 400 मीटर महिला रेस स्पर्धा में रजत पदक जीता.
चंदन बौरी ने 400 मीटर पुरुष रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया.
वेलावन सेंथिल कुमार ने पुरुष स्क्वाश में कांस्य पदक प्राप्त किया.
0 comments:
Post a Comment