मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने इटैलियन ग्रां प्री 2015 फार्मूला वन खिताब जीता-(09-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 9, 2015
ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने 6 सितंबर 2015 को इटली के मिलान के निकट मॉन्ज़ा सर्किट में आयोजित इटैलियन ग्रां प्री 2015 फार्मूला वन खिताब जीता. टीम फेरारी के सेबेस्टियन वेटल दूसरे और टीम विलियम्स के फेलिप मासा तीसरे स्थान पर रहे.

फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज ने छठा और निको हल्केनबर्ग ने सातवां स्थान हासिल किया. रेड बुल के डेनियर रिकियाडरे आठवें, टीम सौबर के मार्कस एरिक्सन नौवें और रेड बुल के ही डानिल काव्याट 10वें स्थान पर रहे.
हैमिल्टन का यह तीसरा इटैलियन ग्रां प्री खिताब था. इससे पहले हैमिल्टन ने क्रमश: 2012 और 2014 में अपना पहला और दूसरा इटैलियन ग्रां प्री खिताब जीता था.
वर्ष 2015 सत्र में हैमिल्टन का यह सातवां खिताब है. इससे पहले हैमिल्टन ने वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया, चीन, बहरीन, कनाडा, ब्रिटेन, बेल्जियम और इटली में खिताब जीत चुके हैं. हैमिल्टन ने फार्मूला वन के इतिहास में किसी भी अन्य ब्रिटिश ड्राइवर की तुलना में सर्वाधिक रेस जीती हैं. वर्तमान में हैमिल्टन 40 जीत के साथ 5वें स्थान पर हैं

0 comments:

Post a Comment