घाना के महान फुटबॉल खिलाड़ी चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का निधन-(09-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 9, 2015
घाना के महान फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का 86 वर्ष की आयु में आर्का (घाना) में 2 सितंबर 2015 को निधन हो गया.
ग्याम्फी प्रथम अफ्रीकी खिलाड़ी थे जिन्होंने ने वर्ष 1960 में पेशेवर खिलाड़ी के रूप में जर्मन क्लब ‘फोर्टुना दुसेलदोर्फ’ के साथ करार किया. एक कोच के रूप में ग्याम्फी ने घाना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को तीन बार (1963,1965 व 1982) अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीतने में सफलता दिलाई.
विदित हो कि ग्याम्फी वर्ष 1999 में फीफा टेक्नीकल स्टडी ग्रुप और वर्ष 2001 में फीफा विश्व युवा चैंपियनशिप के सदस्य भी रह चुके थे.

0 comments:

Post a Comment