असाफा पॉवेल ने 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया-(10-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 10, 2015
जमैका के धावक असाफा पॉवेल ने 8 सितंबर 2015 को क्रोएशिया स्थित जगरेब में विश्व चैलेंज मीट की 100 मीटर स्पर्धा में नया रिकॉर्ड बनाया.

पॉवेल ने 100 मीटर स्पर्धा को 100वीं बार 10 सेकेंड से कम समय में पूरा कर यह नया कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा 9.96 सेकेंड में पूरी की तथा शीर्ष स्थान हासिल किया.

इस स्पर्धा में अमेरिका के धावक माइक रोजर्स दूसरे तथा तुर्की के धावक रामिल गुलियेव तीसरे स्थान पर रहे. दिग्गज कैरिबियाई धावक किम कॉलिंस और नेविस इस स्पर्धा में 10.31 सेकेंड समय के साथ चौथे स्थान पर रहे. महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में जमैका की सिमोने फेसी 11.25 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

0 comments:

Post a Comment