रेल मंत्रालय ने क्रिस द्वारा विकसित तीन आईटी पहल प्रारंभ किया-(04-SEP-2015) C.A

| Friday, September 4, 2015
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा विकसित तीन आईटी पहल का 1 सितंबर 2015 को नई दिल्ली में शुभारंभ किया.
मुख्य तथ्य:
  • रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा प्रारम्भ किये गए उपरोक्त आईटी पहल से अनारक्षित यात्रा टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • इसके तहत रेल यात्रियों को रेल टिकट मोबाइल पर दिया जाएगा.
  • इस तकनीक से पेपरलेस अनारक्षित टिकट मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है.
  • इस योजना से कागज की काफी बचत होगी.
  • इसके तहत यात्रियों को टिकट वेंडिंग मशीन की भी सुविधा मिलेगी.
  • मशीन से यात्री स्मार्ट कार्ड के साथ ही सीधे पैसा डालकर रेल यात्रा टिकट व प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे.
विदित हो कि उपरोक्त के साथ ही एक परिचालन एप भी लांच किया गया. इसका फायदा माल भाड़ा की मॉनिटरिंग में होगा.

0 comments:

Post a Comment