दिनेश कुमार लिखी ने मिश्र धातु निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला-(04-SEP-2015) C.A

| Friday, September 4, 2015
दिनेश कुमार लिखी ने 1 सितंबर 2015 को मिश्र धातु निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला. इसके पूर्व वे मिश्र धातु निगम लिमिटेड में उत्पादन एवं मार्केटिंग के निदेशक पद पर कार्यरत थे.
मिश्र धातु निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने एम नारायण राव का स्थान लिया. वे मेटालिक इंजीनियरिंग में आईआईटी, रूडकी से गोल्ड मेडेलिस्ट रहे हैं. उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से कूटनीतिक/सामरिक संबंध में पीएचडी किया. उन्होंने मिश्र धातु निगम लिमिटेड में वर्ष 2011 में योगदान किया.
मिश्र धातु निगम लिमिटेड से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) हैदराबाद स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की एक इकाई है. जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है.
•    इसे सामरिक सामग्री में राष्ट्र को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 1976 में स्थापित किया गया था. मिश्रा धातु निगम लिमिटेड, मिश्र धातु के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का स्वदेशीकरण में एक नेतृत्व की स्थिति देने की स्थिति में पहुँच चुकी है.

0 comments:

Post a Comment