आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 को हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की. वह हिमाचल प्रादेश के 27वें राज्यपाल हैं.
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने आचार्य देवव्रत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल ने संस्कृत में शपथ ली. आचार्य देवव्रत संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे राज्यपाल हैं. इससे पहले विष्णुकान्त शास्त्री ने संस्कृत भाषा में हिमाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.

आचार्य देवव्रत के बारे में
• आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को हरियाणा में हुआ था.
• उन्होंने वर्ष 1984 में पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी में और वर्ष 1986 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में स्नातक किया.
• आचार्य देवव्रत ने अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, नई दिल्ली से प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की.
• उन्हें वर्ष 2003 में भारत ज्योति पुरस्कार, वर्ष 2002 में अमेरिकन मैडल ऑफ़ ऑनर , वर्ष 2009 में जनहित शिक्षक श्री पुरस्कार, 2006 में हिमोत्कर्ष एकात्मकता राष्ट्रीय पुरस्कार और वर्ष 2011 में अक्षय ऊर्जा सम्मान से सम्मानित किया गया.

0 comments:
Post a Comment