लीबिया के प्रधानमंत्री द्वारा लाइव टीवी कार्यक्रम के दौरान इस्तीफे की घोषणा-(13-AUG-2015) C.A

| Thursday, August 13, 2015
लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल-थिनी ने 12 अगस्त 2015 को एक निजी टेलीविजन चैनल पर एक लाइव प्रोग्राम के दौरान इस्तीफे की घोषणा की.

थिनी ने इस दौरान कहा, “लोगों को मेरे खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि मैं स्वयं ही अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं.”

प्रधानमंत्री थिनी की ओर से यह बयान जिनीवा में लीबिया के परस्पर विरोधी पक्षों के बीच शांति वार्ता पुन: शुरू होने के कुछ घंटों बाद आया. लीबिया में वर्ष 2011 में इसके शीर्ष नेता मुअम्मार गद्दाफी के खिलाफ विद्रोह के बाद से ही राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है.

लीबिया में इस समय थिनी की सरकार टोब्रुक शहर में निर्वासन में है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है.

0 comments:

Post a Comment