पूर्व सेनाध्यक्ष अब्देल फतह अल-सीसी मिस्र के राष्ट्रपति निर्वाचित-(06-JUNE-2014) C.A

| Friday, June 6, 2014
मिस्र के पूर्व सेनाध्यक्ष अब्देल फतह अल-सीसी को देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया. मिस्र के सर्वोच्च निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा काहिरा में 3 जून 2014 को की.
 
अब्देल फतह अल-सीसी को 26-28 मई 2014 को हुए राष्ट्रपति के चुनाव में 23.78 मिलियन मत (96.91 प्रतिशत) मिले. वामपंथी नेता हमदीन सबाही को केवल 757511 (3.9 प्रतिशत) मत प्राप्त हुए. इस चुनाव में कुल 25578233 लोगों ने मतदान किया. यह कुल मतों का 47.5 फीसदी है.

अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर द्वारा 8 मार्च 2014 को जारी राष्ट्रपतीय चुनाव नियम के अनुसार राष्ट्रपतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणाम के विरुद्ध कोई अपील नहीं किया जा सकता.



0 comments:

Post a Comment