अमेरिका के राष्ट्रपति ने पूर्वी यूरोप हेतु एक अरब अमेरिकी डॉलर की सुरक्षा योजना का प्रस्ताव किया-(06-JUNE-2014) C.A

| Friday, June 6, 2014
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 3 जून 2014 को पूर्वी यूरोप हेतु एक अरब अमेरिकी डॉलर की सुरक्षा योजना का प्रस्ताव किया. यह प्रस्ताव पूर्वी यूरोप में अमेरिका के नए सहयोगियों एवं वहां अमेरिकी सैनिकों के तैनाती के क्रम में किया गया. इस प्रस्ताव की घोषणा ओबामा ने अपने पोलैंड दौरे के दौरान की.
ओबामा द्वारा प्रस्तावित यह योजना यूक्रेन संकटएवं पूर्वी यूरोप में रूस के पूर्व सोवियत संघकी संकल्पना तरफ बढ़ते झुकाव के परिपेक्ष्य में आया. यह योजना पूर्वी यूरोप में रूस के हस्तक्षेप को रोकने के प्रयास का एक हिस्सा है.

विदित हो कि रूस ने मार्च 2014 में अपने सैन्य समर्थन से पूर्वी यूरोप में स्थित यूक्रेन के क्रीमियाक्षेत्र को यूक्रेन से अलग एक स्वायत्त क्षेत्र घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से अमेरिका एवं रूस के बीच संबंध ख़राब हो गए.


0 comments:

Post a Comment