बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ अवामी लीग को पूर्ण बहुमत मिला-(07-JAN-2014) C.A

| Tuesday, January 7, 2014
बांग्लादेश में सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग को 5 जनवरी 2014 को हुए संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला. हिंसा, निम्न मतदान और विपक्षी दल बीएनपी द्वारा बायकाट 5 जनवरी को हुए इन चुनावों की विशेषता रही. 

बीएनपी की अगुवाई वाले 18 दलों के गठबंधन ने एक निष्पक्ष गैर-दलीय चुनाव-कालीन सरकार गठित किए जाने की अपनी माँग अनसुनी कर दिए जाने के कारण चुनावों का बहिष्कार किया था.    

अवामी लीग को 147 सीटों में से 105 सीटें जीतने पर बांग्लादेश के 10वें संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त हुआ. बांग्लादेश के कुल 147 सीटों में से 139 सीटों का अंतिम परिणाम के अनुसार उपरोक्त नतीजे घोषित किये गये. मतदान कुल 159 जिलों में हुआ था, क्योंकि 153 अन्य जिलों में उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे. निर्विरोध जीते उम्मीदवारों में से 125 अवामी लीग के, 20 जातीय पार्टी (इरसाद) के, 3 जसाद के, 2 वर्कर पार्टी के और 1 जातीय पार्टी (मंजु) का था.      

जातीय पार्टी ने 13 सीटें और वर्कर्स पार्टी ने चार सीटें जीतीं. तवारिकात फेडरेशन और बीएनएफ ने एक-एक सीट जीती. कुल 13 निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं. कुल मिलाकर 232 उम्मीदवार अवामी लीग के, 33 जातीय पार्टी के, 6 वर्कर्स पार्टी के और 5 उम्मीदवार जसाद के निर्विरोध जीते हैं.    

जिन निर्वाचन-क्षेत्रों में हिंसा के कारण चुनाव स्थगित कर दिया था, वहाँ पुन: चुनाव करवाया जाना है.

0 comments:

Post a Comment