वर्ष भर में चीन में 50 साइबेरियाई बाघ शावकों का जन्म हुआ-(10-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 10, 2016
चीन के सबसे बड़े साइबेरियाई बाघ प्रजनन केंद्र में इस वर्ष 50 से अधिक बाघ शावकों का जन्म हुआ. दुनिया भर में बाघों की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजाति है. यह घोषणा बाघ के अधिकारीयों ने अगस्त 2016 को की. यह केंद्र देश के उत्तर पश्चिमी हीलोंगजियांग प्रान्त में है.

हीलोंगजियांग साइबेरियन टाइगर पार्क के अधिकारियों के अनुसार वैज्ञानिक हर साल डीएनए डेटाबेस का उपयोग कर कुछ बाघों को चुनते हैं और प्रजनन कराते हैं.  

साइबेरियाई बाघ के बारे में-
  • साइबेरियाई बाघ दुनिया भर में बाघों की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजाति है.
  • यह प्रजाति पूर्वोत्तर चीन तथा पूर्वी रूस में पाई जाती है.
  • इस दुर्लभ प्रजाति को बचाने के लिए वर्ष 1986 में हीलोंगजियांग साइबेरियन टाइगर पार्क की स्थापना की गई थी.
  • साइबेरियाई बाघ के लिए प्रजनन का अनुकूल समय मई और जून होता है.
  • पार्क के प्रमुख इंजीनियर लियु दान के अनुसार पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए पार्क बाघों की संख्या को करीब 1,000 पर नियंत्रित रखता रहा है.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शावकों को करीब 100 दिनों तक उनकी माँ के पास रखा जाएगा ताकि वह दौड़ना और शिकार करना सीख सकें.
इसके बाद उन्हें पार्क के उस हिस्से में छोड़ा जाएगा जहां उन्हें जंगल जैसा माहौल मिले.

0 comments:

Post a Comment