माँ से बच्चे में एचआईवी संचरण को समाप्त करने वाला पहला देश बना क्यूबा-(05-JUl-2015) C.A

| Sunday, July 5, 2015
eliminate mother-to-child (vertical) transmissionवर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की चीफ डॉ मार्गरेट चान ने  30 जून 2015 को क्यूबा को विश्व का पहला ऐसा देश घोषित किया है जिसने माँ से बच्चे में होने वाले एचआईवी और सिफलिस के संचरण को समाप्त कर दिया है.
क्यूबा ने यह उपलब्धि डब्ल्यूएचओ और पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन (पीएएचओ) के संयुक्त प्रयास से प्राप्त की है. वर्ष 2010 के बाद से डब्ल्यूएचओ/पीएएचओ क्यूबा और अन्य अमेरिकी देशों के साथ एचआईवी और सिफलिस के माँ से बच्चे में संचरण को खत्म करने के लिए संयुक्त रूप से काम कर रहे थे.
इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए क्यूबा में गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों की प्रसव पूर्व देखभाल की गई इसके अतिरिक्त एचआईवी के परीक्षण तक पहुँच  को भी सुनिश्चित किया है.
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2009 में विश्व में एचआईवी संचरण के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 4 लाख थी. 2013 में ये संख्या घटकर 2 लाख 40 हजार हो गई लेकिन संक्रमण की इस संख्या को 2015 में घटाकर 40 हजार तक लाने के लिए और तेज प्रयासों की जरूरत है.
माँ से बच्चे को एचआईवी संचरण एक वैश्विक चुनौती है हर वर्ष लगभग 14 लाख महिलाओं के विश्व स्तर पर एचआईवी संक्रमित होने का अनुमान है. अनुपचारित माँ से गर्भावस्था के दौरान विषाणु के माँ से बच्चे में संचरण की संभावना 15 से 45% कर रहे हैं.

0 comments:

Post a Comment