लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री जीती-(06-JUl-2015) C.A

| Monday, July 6, 2015
पूर्व विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने 5 जुलाई 2015 को लगातार दूसरी बार ब्रिटिश ग्रां प्री में जीत हासिल की.

डेविड कुल्टहार्ड के लगातार दो बार (वर्ष 1999 एवं  2000) ब्रिटिश ग्रां प्री जीतने के बाद लुईस हैमिल्टन दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने. हैमिल्टन ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी खिलाड़ी रोजबर्ग को 10 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ते हुए यह रेस जीती. फरारी के सबेस्टियन वेटेल तीसरे स्थान पर रहे.

इस रेस के बाद ड्राइवर्स स्टैंडिंग्स में हैमिल्टन 25 अंक प्राप्त करके कुल 194 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि 18 अंक प्राप्त करके कुल 177 अंकों के साथ निको दूसरे तथा 15 अंक प्राप्त करके कुल 135 अंकों के साथ वेटेल तीसरे स्थान पर हैं.

हैमिल्टन ने इस वर्ष की पांचवीं तथा करियर की 38 वीं रेस जीती. फोर्स इंडिया के निको हुल्केन्बर्ग सातवें स्थान पर रहे जबकि सर्जियो पेरेज नौवें स्थान पर रहे. हुल्केन्बर्ग को 6 तथा पेरेज को 2 अंक प्राप्त हुए.

0 comments:

Post a Comment