भारतीय मूल के अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सुमित चुग
का चयन सिमोन डैक पुरस्कार के लिए किया गया. इनके चयन की घोषणा 31 मार्च 2014 को की गई. उन्हें यह पुरस्कार चिकित्सा
पत्रिकाओं में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाना है. उन्होंने मेडिकल
जर्नलों में 250 से ज्यादा लेख लिखा है.
डा. सुमित चुग सेडार्स-सिनाई हार्ट इंस्टीट्यूट के एसोसिएट डायरेक्टर हैं. वह विश्व स्वास्थ्य संगठन पैनल के मुखिया भी हैं. यह पैनल विश्व में हृदय रोग विकारों का मूल्यांकन करता है. उन्होंने पंजाब के पटियाला के सरकारी मेडिकल कालेज से मेडिकल डिग्री हासिल की.
0 comments:
Post a Comment