ईरान और पाकिस्तान ने होर्मुज की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया-(11-APR-2014) C.A

| Friday, April 11, 2014
ईरान और पाकिस्तान की नौसेनाओं ने होर्मुज की खाड़ी के पूर्वी भाग में संयुक्त सैन्य अभ्यास 8 अप्रैल 2014 को आयोजित किया. संयुक्त नौसैनिक अभ्यास तेहरान और इस्लामाबाद के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था.
संयुक्त सैन्य अभ्यास ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह पर आयोजित किया गया. ईरान नौसेना की चयनित इकाइयों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू करने के लिए पाकिस्तानी युद्धपोत और एक पनडुब्बी ईरान के बंदरगाह पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया.
होर्मुज की खाड़ी ईरान और ओमान के बीच एक संकीर्ण गलियारा है. तेल निर्यात का 20% से अधिक होर्मुज के खाड़ी से निकाला जाता है.


0 comments:

Post a Comment