इंडिया दिस वीक: 26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2016

| Tuesday, October 4, 2016
26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2016 के मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाओं का तिथिवार वर्णन किया गया है.

26 सितंबर 2016
•    इसरो ने दो अलग-अलग कक्षाओं में आठ उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया 
•    पहला ब्रिक्स युवा वैज्ञानिकों का कॉन्क्लेव बेंगलुरु में शुभारंभ
•    उप्र में राज्यपाल ने छह नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
•    परिवार नियोजन को बढ़ावा दिए जाने हेतु मिशन परिवार विकास आरंभ
•    साथियान गनानशेखरन ने बेल्जियम ओपन का खिताब जीता
•    भूमि पर रहने वाली छिपकली की नई प्रजाति की खोज की गयी
•    ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों पर गठित समिति ने चार परियोजनाओं को मंजूरी दी
•    केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लुधियाना मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया

27 सितंबर 2016
•    कृषि मंत्री ने मथुरा में गोकुल ग्राम की आधारशिला रखी
•    भारत में आयोजित हो रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप हेतु अधिकारिक प्रतीक चिन्ह जारी किया गया
•    अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त
•    आईजीआई एयरपोर्ट को कार्बन न्यूट्रल घोषित किया गया
•    केंद्र सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने हेतु मंजूरी प्रदान की
•    यशवर्द्धन सिन्हा ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त
•    उत्तम सिंह लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
•    भारतीय महिला क्रिकेटर मंदाना ने बिग बैश के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया

28 सितंबर 2016
•    तेलंगाना सरकार ने इसरो के साथ समझौता किया
•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड को बंद करने हेतु मंजूरी प्रदान की
•    भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन किया गया
•    पयर्टन निवेशक सम्मेलन में पांच राज्यों के मध्य 15,500 करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षर
•    इनफ़ोसिस ने ई कॉमर्स प्लेटफार्म स्कवा कॉमर्स लॉन्च किया
•    रियाद मैथ्यू पीटीआई के अध्यक्ष निर्वाचित

29 सितंबर 2016
•    पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में प्रतिबन्ध लगाया गया
•    शक्ति सिन्हा नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एवं लाइब्रेरी के निदेशक नियुक्त
•    केंद्र सरकार ने 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की स्थापना को अधिसूचित किया
•    अभिनेत्री कंगना रनौत को 'वुमेन ऑफ द इयर 2016' पुरस्कार प्रदान किया गया
•    रविचंद्रन अश्विन विश्व क्रिकेट में दूसरे नंबर के गेंदबाज बने
•    इंफोसिस कंपनी ने पहली बार इन्फीमेकर पुरस्कारों की घोषणा की
•    पश्चिम बंगाल सरकार ने मोनोरेल आरंभ करने का निर्णय लिया

30 सितंबर 2016
•    केंद्र सरकार ने ईटीएफ में ईपीएफओ निवेश 5 से 10 प्रतिशत बढ़ाया
•    सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की
•    पटना उच्च न्यायालय ने बिहार शराबबंदी कानून रद्द किया
•    भारतीय हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप पुरूष हाकी टूर्नामेंट का खिताब जीता
•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत स्वच्छता सम्मेलन का उद्घाटन किया

01 अक्टूबर 2016
•    दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया
•    राजीव शर्मा पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त
•    केंद्र सरकार ने एसबीआइ प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य को एक साल का सेवा विस्तार दिया
•    झारखंड केरोसिन हेतु प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण करने वाला पहला राज्य बना

02 अक्टूबर 2016
•    लघु फिल्म ‘मुर्गा’ स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (एसबीएसएफएफ) हेतु सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गयी
•    गुजरात और आंध्र प्रदेश शहरी क्षेत्रों में खुले में शौच से मुक्त होने वाले पहले राज्य बने
•    बिहार सरकार ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम, 2016 अधिसूचित किया

0 comments:

Post a Comment