एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हेतु गोलकीपर पी आर श्रीजेश को भारतीय हाकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. एशियाई चैम्पियंस ट्राफी मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी. श्रीजेश भारत की 18 सदस्यीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान होंगे.हाकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने 24 वर्षीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एस वी सुनील की जगह उपकप्तानन नियुक्त किया है.
- ड्रैग फ्लिकर जसजीत सिंह कुलार की टीम में वापसी हुई है. उन्हें अनुभवी वी आर रघुनाथ के स्थान पर टीम में शामिल किया है.
- बैकलाइन में बीरेंद्र लाकड़ा ने वापसी की है जो घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर थे.
- उनके साथ डिफेंस में रूपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार और प्रदीप मोर होंगे.
- मिडफील्ड में चिंग्लेनसाना सिंह, मनप्रीत, सरदार सिंह, एस के उथप्पा और देविंदर वाल्मीकि रहेंगे.
- वहीं फारवर्ड लाइन में आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह की कमी खलेगी जिन्हें आराम दिया गया है.
- इनकी जगह तलविंदर सिंह और ललित उपाध्याय ने ली है.
- श्रीजेश के अलावा आकाश चितके गोलकीपर होंगे.
- एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत के अलावा कोरिया, जापान, चीन, मलेशिया और गत चैम्पियन पाकिस्तान खेल रहे हैं.
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक और मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस के अनुसार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हमारे लिए महत्वपूर्ण है और विश्व रैंकिंग को देखते हुए भारत खिताब का प्रबल दावेदार है.
टीम-
गोलकीपर: पी आर श्रीजेश (कप्तान) आकाश चितके
डिफेंडर: रूपिंदर पाल सिंह, प्रदीप मोर, जसजीत सिंह कुलार, बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार.
मिडफील्डर: चिंग्लेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, एस के उथप्पा, देविंदर वाल्मीकि.
फारवर्ड: तलविंदर सिंह, एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, निकिन थिमैय्या, अफ्फान युसूफ.

0 comments:
Post a Comment