एयरटेल ने अफ्रीकी देशों में ऑरेंज को कारोबार बिक्री का समझौता किया-(14-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 14, 2016
दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बडी निजी कंपनी भारती एयरटेल ने 13 जनवरी 2016 को अफ्रीकी देशों बुर्किना फासो और सियेरा लियोन में अपना कारोबार इसी क्षेत्र की फ्रांसीसी कंपनी ऑरेंज को बेचने का करार किया है.
  • कंपनी के अनुसार भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड) ने ऑरेंज के साथ यह करार किया है.
  • इसके तहत ऑरेंज इन दोनो देशों में पूरे कारोबार का अधिग्रहण करेगी.
  • इस करार से ओरेंज के 55 लाख उपभोक्ता बढ़ जायेंगे.
  • नियामकों की मंजूरी के अनुसार मार्च 2016 में वित्त वर्ष की समाप्ति पर दोनों देशों में हुए कारोबार के आधार पर सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा.
  • अधिग्रहण से ऑरेंज को उन देशों में कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी जहां अभी उसका कारोबार नहीं है.
  • इसके साथ ही अफ्रीका के 20 देशों में उसकी उपस्थिति दर्ज होगी.
  • कंपनी के अनुसार दोनों कंपनियों ने जुलाई 2015 में इन दोनों देशों के साथ ही चाड और कांगो ब्राजाविल में कारोबार बेचने-खरीदने का प्रारंभिक करार किया था. चाड और कांगो ब्राजाविल के संभावित सौदे के करार की अवधि समाप्त हो चुकी है.

0 comments:

Post a Comment