ऑस्ट्रेलिया सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए 8वां सबसे बड़ा पर्यटन बाजार रहा. ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब ने 1 सितंबर 2015 को मेलबोर्न में इसकी घोषणा की.
ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब के घोषणा के अनुसार वर्ष 2014 में 2,00,000 से अधिक भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. जिन्होंने 1 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न किया. जिसका कुल पर्यटन में 39 प्रतिशत का योगदान रहा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर्यटन का आकर्षण ऑस्ट्रेलिया का 'स्वच्छ, हरा और सुरक्षित' देश होना है.
विदित हो कि वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए 11वां सबसे बड़ा पर्यटन बाजार था. वर्ष 2015 में अबतक कुल 2,07,000 भारतियों ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की है.

0 comments:
Post a Comment