शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार वर्तमान में पृथ्वी पर पेड़ों की कुल संख्या 3 खरब है. टी डब्लू क्राउथर और एचबी ग्लिक द्वारा नियोजित यह अध्ययन मैपिंग ट्री डेंसिटी ऑन ग्लोबल स्केल नामक शीर्षक से 2 सितम्बर 2015 को नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ था.
अध्ययन के अनुसार पेड़ों की वैश्विक संख्या पिछले अनुमान 400 अरब से अधिक होकर 3 खरब तक पहुंच गयी है. पेड़ों की गणना अंतरिक्ष के नीचे से उपग्रहों के माध्यम से दी गयी जानकारी के आधार पर की गयी है.
क्राउथर और उनके सहयोगियों ने पेड़ों की संख्या से सम्बंधित सटीक आंकड़ा पाने के लिए उपग्रह माप और कंप्यूटर मॉडल के साथ भूमि आधारित 429,775 माप का इस्तेमाल किया.
अध्ययन के निष्कर्ष
3 खरब पेड़ों में से 1.3 खरब उष्णकटिबंधीय और जंगलों में,0.74 खरब उत्तरी क्षेत्रों में तथा 0.61 खरब शीतोष्ण क्षेत्रों में पाए गए हैं.
पेड़ घनत्व के अनुमान के आधार पर लगभग 15 अरब से अधिक पेड़ों की कटाई प्रति वर्ष की जा रही है. इस कारण प्रति वर्ष 10 अरब पेड़ों का शुद्ध नुकसान होता है. इस आधार पर 300 वर्ष में पृथ्वी के सभी पेड़ समाप्त हो जाएंगे.
मानव सभ्यता की शुरुआत से लेकर अब तक पेड़ों की संख्या में 46 प्रतिशत की कमी आई है. मानव सभ्यता से पूर्व पृथ्वी पर लगभग कुल 5.6 खरब पेड़ थे.

0 comments:
Post a Comment