वर्ष 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए जारी किया गया चार रंगों वाला प्रतीक चिन्ह खेल आयोजन समिति द्वारा 1 सितंबर 2015 को रद्द कर दिया गया. बेल्जियम के डिजाइनर ओलिवियर डेबी ने आरोप लगाया था कि यह प्रतीक चिन्ह उनके द्वारा बनाये गये कलाचित्र से चुराया गया है.
डेबी ने यह कहा कि सानो ने उनका डिजाइन चुराया है, जिसे उन्होंने थिएटर दे लेग के लिए वर्ष 2013 में तैयार किया था.
यह प्रतीक चिन्ह अगस्त 2015 में जारी किया गया था. यह अंग्रेजी के अक्षर टी (T) पर आधारित एक लाल वृत्ताकार कृति सहित एक हृदय को प्रदर्शित करता है तथा जापान के झंडे को भी दर्शाता है.

इससे पहले जुलाई 2015 में आर्किटेक्ट ज़हा हदीद द्वारा तैयार नये ओलिंपिक स्टेडियम के डिज़ाइन को इसकी अधिक कीमत के कारण रद्द कर दिया गया था.
टोक्यो ओलंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के मध्य आयोजित किये जायेंगे.
0 comments:
Post a Comment