हवा की गुणवत्ता जांचने के लिए नैरोबी में यूएनईपी ने कम लागत के उपकरण का अनावरण किया-(05-SEP-2015) C.A

| Saturday, September 5, 2015
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने 31 अगस्त 2015 को केन्या की राजधानी नैरोबी में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए कम लागत वाली उपकरण का अनावरण किया गया. यह प्रति यूनिट लगभग 1500 अमेरिकी डॉलर खर्च होती है.
यह कम लागत वाला उपकरण है, अर्थात अनुमान के अनुसार मौजूदा उपकरण की तुलना में कम से कम 100 गुना तक कम लागत आने का अनुमान है.

निगरानी उपकरण की मुख्य विशेषताएं
• यह हवा की गुणवत्ता के सभी महत्वपूर्ण कण इकट्ठा करने में सक्षम है.
• यह ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित है जो इसे यूएनईपी लाइव मंच से कनेक्ट करने के लिए सक्षम बनाता है. यह वास्तविक समय के आधार पर दुनिया भर में स्थित 2000 स्टेशनों से हवा की गुणवत्ता पर नजर रखता है.
• यह उपकरण 1 से लेकर 10 माइक्रोन के व्यास तक हवा में किसी भी द्रव्य के बारे में जानकारी दे सकता है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार इससे 2.5 माइक्रोन तक माप की जा सकती है जो मानव स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं.
• यह सल्फर और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा रिकॉर्ड कर सकती है और इसे अन्य गैसों जैसे ओजोन को मापने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है.

0 comments:

Post a Comment