भारत और अमेरिका ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय
मुद्दों पर अपनी पहली द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन वाशिंगटन में 19 फरवरी 2015 को किया.
इस वार्ता का आयोजन जनवरी 2015 में
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली मैत्री घोषणा के
तहत आयोजित किया गया था.
संयुक्त राष्ट्र के मुद्दे पर चर्चा के अलावा दोनों देशों के बीच हुई इस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, शांति अभियानों, समुद्री चोरी पर ध्यान देना, पोस्ट– 2015 विकास एजेंडा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और आपसी हितों के अन्य मामलों पर भी फोकस किया गया.
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव विकास स्वरूप ने जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय संगठन मामलों के सहायक सचिव शेबा क्रॉकर ने किया.
दिल्ली मैत्री घोषणा वर्ष 2015 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन कर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के दौरान 25 जनवरी 2015 को जारी की गई थी. दिल्ली मैत्री घोषणा की रूपरेखा में भारत और अमेरिका बहुपक्षीय मंचों पर नियमित रूप से विचार– विमर्श करने और दोनों के बीच संबंधों को मजबूती बनाने एवं उसका विस्तार करने पर सहमत हुए थे.

0 comments:
Post a Comment