माइकल फेलेप्स ने 21वां ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता-(10-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 10, 2016
Michael Phelpsरियो ओलंपिक खेलों के दौरान, अमेरिकी तैराक माइकल फेलेप्स ने 7 अगस्त 2016 को अपने करियर का 19वां स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने यह पदक 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले रेस में जीता.

इसके उपरान्त, 200 मीटर बटरफ्लाई में 9 अगस्त 2016 को उन्होंने 20वां स्वर्ण पदक जीता. इसेक 70 मिनट बाद ही फेलेप्स ने 4 गुणा 200 मीटर फ्री रिले में भी दूसरा स्वर्ण पदक जीता.

वे एक ही स्पर्धा के फाइनल में पांच बार पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने. वे 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में वर्ष 2000, 2004, 2008 एवं 2012 में पहुंचे थे. 

9 अगस्त 2016 को फेलेप्स ने 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 21वां स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने रयान लोशे, टाउनले हास एवं कोनोर ड्वेयर के साथ यह स्वर्ण जीता.

माइकल फेलेप्स


•    माइकल फेलेप्स ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं, वे अब तक कुल 25 पदक जीत चुके हैं.

•    ओलंपिक खेलों में सबसे अधिक (21) स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है. उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उन्होंने 12 एवं टीम स्पर्धा में 14 मेडल जीते हैं.

•    वर्ष 2012 में लंदन में खेले गये ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में उन्होंने चार स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते.

•    उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते.

•    उन्हें सात बार वर्ल्ड स्विमर ऑफ़ द इयर एवं नौ बार अमेरिकन स्विमर ऑफ़ द इयर सम्मान प्राप्त हो चुका है.

•    वर्ष 2012 में उन्होंने फिना स्विमर ऑफ़ द इयर पुरस्कार प्राप्त हुआ.

0 comments:

Post a Comment