हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने 09 अगस्त 2016 को पवन मुंजाल को दोबारा कंपनी का चेयरमैन, एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. पवन मुंजाल इस पोस्ट पर अगले पांच वर्ष तक बने रहेंगे.
यह नियुक्ति 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी.
मुंजाल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2016 को को समाप्त हो रहा है.
पिछले महीने पवन मुंजाल के भाई सुनील कांत मुंजाल ने हीरो मोटोकॉर्प के ज्वाइंट एमडी पद से हटने का फैसला लिया था ताकि नए बिजनेस पर फोकस कर सकें.
कंपनी में अन्य फेरबदल-
पिछले महीने पवन मुंजाल के भाई सुनील कांत मुंजाल ने हीरो मोटोकॉर्प के ज्वाइंट एमडी पद से हटने का फैसला लिया था ताकि नए बिजनेस पर फोकस कर सकें.
कंपनी में अन्य फेरबदल-
- कंपनी के अनुसार कंपनी के ऑपरेशंस और सप्लाई चेन के हेड विक्रम कस्बेकर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है.
- कस्बेकर कंपनी के साथ बीते 14 साल से जुड़े हुए हैं.
- हीरो मोटोकॉर्प ने नीरज शर्मा को कंपनी सेक्रेटरी और चीफ कॉम्पलायंस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया था.
पवन मुंजाल के बारे में-
- 61 वर्षीय पवन मुंजाल भारतीय हीरो समूह के प्रोमोटर परिवार से संबंधित है.
- पवन मुंजाल अपने पिता बृजमोहन लाल मुंजाल और माता संतोष मुंजाल की तीसरी संतान है.
- पवन मुंजाल, मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं. उनका बचपन लुधियाना में बीता.
- उन्होंने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, हरियाणा कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की.
- वह 1980 के दशक में हीरो होंडा मोटर्स में शामिल हुए.
- 2002 में वह हीरो होंडा मोटर्स का निर्देशक बने.
मुंजाल का कैरियर-
- पिछले कई वर्षों से पवन मुंजाल ने एक उच्च प्रतिस्पर्धी और अस्थिर बाजार में हीरो मोटोकॉर्प का नेतृत्व किया है.
- उन्होंने न सिर्फ बाजार में कंपनी का नेतृत्व बरकरार रखा है, बल्कि कई महाद्वीपों में कंपनी का विस्तार किया है.
- देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकार्प के सीईओ और एमडी पवन मुंजाल वेतन के मामले में देश के सबसे कमाऊ सीईओ हैं.
- पिछले वित्त वर्ष के दौरान उनके वेतन में 15.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 37.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
हीरो मोटोकॉर्प के बारे में-
यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी भारत की अग्रिणी कम्पनी है.
0 comments:
Post a Comment