एनएचएआई ने पैनल सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट पर अनुसंधान परियोजना हेतु आईआईटी खड़गपुर से समझौता किया-(11-AUG-2016) C.A

| Thursday, August 11, 2016
एनएचएआई ने राजमार्गों के लिए पैनल सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट पर प्रयोगशाला तथा फील्‍ड निरीक्षण पर अनुसंधान परियोजना हेतु 09 अगस्त 2016 को  आईआईटी खड़गपुर से समझौता किया है.
यह अनुसंधान परियोजना तीन वर्षों की है.

एनएचएआई ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर ट्रायल पेवमेंट सेक्‍शन की निर्माण लागत को छोड़कर परियोजना के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिये हैं.

समझौता के बारे में-
  • भारत में सामान्‍य तौर पर रिफाइनरी में बनी बिटुमिनस (एसफाल्टिक कंक्रीट) सामग्री से राजमार्ग बनाये जाते हैं.
  • अब तक के अनुभव के आधार पर निष्कर्ष आया है कि ऐसे राजमार्ग क्षति संभावना वाले हैं और प्रतिकूल जलवायु परिस्थिति के अनुसार कई बार इनकी मरम्‍मत करनी पड़ती है.
  • इस समस्‍या से निपटने हेतु भारत सरकार ने सभी प्रमुख राजमार्गों हेतु कंक्रीट पेवमेंट बनाने की नीति की हाल में घोषणा की है.
समझौता के लाभ-
  • इससे राजमार्ग लंबे समय तक बने रहेंगे और इनकी मरम्‍मत नहीं करनी पड़ेगी.
  • इन राजमार्गों को बनाने में 300 एमएम गहरी सीमेंट कंक्रीट की परत चढ़ानी पड़ती है.
  • कंक्रीट पेवमेंट की डिजाइन के अधिकतम उपयोग के लिए नवाचार आवश्‍यक है और नवाचार से कम लागत पर राजमार्ग बनेंगे.
  • इसमें प्राकृतिक संसाधनों की खपत कम होगी.
  • देश में हरित राजमार्ग को प्रोत्‍साहन मिलेगा.
  • नई प्रौद्योगिकी की मदद से डिजाइन और निर्माण में किसी बचत से न केवल बडा निवेश होगा बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता पूर्ण खपत में भी बचत होगी.
  • एनएनएआई आईआईटी खड़गपुर के सहयोग से ऐसी टेक्‍नॉलाजी विकसित करने का काम करेगा जो पैनल सीमेंट कंक्रीट के निर्माण में काम आयेगी.
  • यह टेक्‍नॉलाजी सीमेंट कंक्रीट की सड़कों के निर्माण डिजाइन का स्‍थान लेगी.

0 comments:

Post a Comment