ब्राजील की सीनेट ने 10 अगस्त 2016 को निलम्बित राष्ट्रपति ड्यूमा हुसेफ पर महाभियोग की कार्रवाई चलाने का प्रस्ताव पारित कर दिया. सीनेट ने कथित रूप से वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ड्यूमा हुसेफ को मई 2016 में पद से हटा दिया था.
महाभियोग के बारे में-
- इसके लिए 05 अगस्त 2016 को निलंबित राष्ट्रपति ड्यूमा हुसेफ के विरूद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी.
- सीनेट की 21 सदस्यीय महाभियोग समिति ने सीनेट में सुनवाई शुरू करने का फैसला 5 मतों के विरूद्ध 14 मतों के बहुमत से पास किया.
- इस कार्रवाई के बाद हुसेफ स्थायी रूप से पद से हटा दी जायेंगी. महाभियोग चलाने के पक्ष में 59 और विरोध में 21 मत पड़े.
- हुसेफ के स्थायी रूप से पद से हटने के बाद मध्यममार्गी वकर्स पार्टी का ब्राजील पर 13 वर्ष से चला आ रहा शासन समाप्त हो जाएगा.
- ब्राजील में निलंबित राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग चलाने की अनुमति के कारण पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता से रियो में 07 अगस्त 2016 से शुरू हुए खेलों का उद्घाटन समारोह भी प्रभावित हुआ.
- महाभियोग चलाने की अनुमति देने वाली सीनेट की समिति के अनुसार रोसेफ ने जानबूझकर वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया था.
0 comments:
Post a Comment