ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक महिला रग्बी सेवन का पहला स्वर्ण पदक जीता-(10-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 10, 2016
Rugby Sevens Olympicऑस्ट्रेलिया ने 8 अगस्त 2016 को पहली बार महिला रग्बी सेवन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूज़ीलैण्ड को 24-17 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया.

कनाडा ने ब्रिटेन को 33-10 से हराकर कांस्य पदक जीता.

रियो ओलंपिक-2016 में रग्बी सेवन


•    वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में रग्बी सेवन खेल आरंभ किया गया. इससे पहले रग्बी यूनियन अंतिम बार 1924 में खेला गया था.

•    इस खेल की शुरुआत 1900 में पेरिस खेलों में हुई थी जहां मेजबान देश ने पहला स्वर्ण पदक जीता था.

•    इसके बाद इसे 1908 में लंदन खेलों, 1920 के अन्तवेर्प एवं 1924 के पेरिस खेलों में भी शामिल किया गया.

•    अब तक अमेरिका ने 1920 एवं 1924 में स्वर्ण पदक जीता.

•    फ़्रांस ने सबसे अधिक 1900 में एक स्वर्ण, 1920 एवं 1924 में एक-एक रजत पदक जीता.

•    1924 के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने रग्बी को ओलंपिक से बाहर कर दिया. 

•    अक्टूबर 2009 में, आईओसी ने कोपेनहेगन में आयोजित सम्मेलन में 2016 के ओलंपिक खेलों में रग्बी के सात विभिन्न प्रकारों को शामिल करने का निर्णय लिया.

•    इन खेलों को सबसे पहले वर्ष 2014 के ग्रीष्मकालीन युवा खेलों में शामिल किया गया.

0 comments:

Post a Comment