चार दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया-(09-AUG-2016) C.A

| Tuesday, August 9, 2016
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने 8 अगस्त 2016 को मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगाया.

जिन खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है उनमें जीन सिम्स, थामी सोलेकिले, एथी मबालती और पमेलेला मतशिवे शामिल हैं.

अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय टीम विकेटकीपर थामी को वर्ष 2015 के राम सलाम ट्वेंटी-20 में एक मैच और अन्य कई मैचों को फिक्स करने के आरोप में 12 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया है.

इसके अतिरिक्त ही उन पर सीएसए को मामले से जुड़ी पूरी जानकारी न देने और जांच में देरी के लिए सबूतों को नष्ट करने का भी आरोप है.

टाइटन्स और लॉयंस का हिस्सा रहे एथी मबालती एवं पमेलेला मतशिवे पर सीएसए को पूरी जानकारी देने में असफल होने पर दोनों को 10 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया. 

चारों खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे प्रतिबन्ध को स्वीकार किया, यह प्रतिबन्ध एक अगस्त से प्रभावी माना जायेगा.

0 comments:

Post a Comment