कांगो गणराज्य 7 फरवरी 2016 को अफ्रीकी देश माली को 3-0 से हराकर अफ्रीकन नेशन्स चैम्पियनशिप (चान) 2016 का विजेता बन गया.
कांगो गणराज्य दूसरी बार इस चैम्पियनशिप को जीतने वाला पहला देश बन गया है.
इस वर्ष इस चैम्पियनशिप का आयोजन 16 जनवरी 2016 से 7 फरवरी 2016 के मध्य रवांडा में किया गया था. जबकि वर्ष 2018 के लिए इस चैम्पियनशिप के मेजबान के रूप में केन्या का चयन किया गया है.
इसमें अफ्रीकी देश की 16 टीमों ने भाग लिया था.
चैम्पियनशिप के दौरान कुल 32 मैचों को खेला गया.
इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 वर्षों के अंतराल में होता है. इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2014 में साउथ अफ्रीका में किया गया था.
चैम्पियनशिप का ऑरेंज मैन ऑफ़ द मैच कांगो गणराज्य के मेचाक एलिया को दिया गया.
चैम्पियनशिप का ऑरेंज मैन ऑफ़ द मैच कांगो गणराज्य के मेचाक एलिया को दिया गया.
ज्ञात हो पहली बार इस चैम्पियनशिप का आयोजन वर्ष 2009 में आइवरी कोस्ट में किया गया था.
0 comments:
Post a Comment