इमोजेन: 2015-16 में ब्रिटेन को प्रभावित करने वाला नौंवा तूफ़ान
8 फरवरी 2016 को दक्षिणी ब्रिटेन में इमोजेन (Imogen) नामक तूफ़ान ने काफी तबाही मचाई. इसमें 96 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलीं जिससे दक्षिणी ब्रिटेन के बहुत से क्षेत्रों में जीवन प्रभावित रहा.
इस दौरान मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व एवं वेल्स क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी जारी की.

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में इस्लेस ऑफ़ सिसली (81 मील प्रति घंटा), पेर्म्ब्रे सेंड्स (84 मील प्रति घंटा), द नीडल्स ऑफ़ द इस्ले ऑफ़ वीट (96 मील प्रति घंटा) शामिल हैं.
इस दौरान 5000 से भी अधिक घरों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही. तूफ़ान से रेल यातायात, क्रॉस चैनल फेरी प्रभावित रही तथा ड्राईवरों को सावधानी से चलने के निर्देश जारी किये गये.
मौसम विभाग ने ‘येलो वार्निंग’ जारी करके वेल्स, दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड, लंदन एवं दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड को सावधान रहने की चेतावनी दी.
इंग्लैंड में यह इस सत्र का नौंवा तूफ़ान है जिसे किसी नाम से जाना गया. वर्ष 2016 में ब्रिटेन में आने वाले तूफानों का नाम मौसम विभाग द्वारा रखा जा रहा है. इससे लोगों में जागरुकता एवं जानकारी बढाई जा रही है. उल्लेखनीय है कि क्यू, यू, एक्स, वाई एवं ज़ेड (Q, U, X, Y एवं Z) से कोई नाम नहीं रखे जाते.
0 comments:
Post a Comment