मुकेश अंबानी और सैम पित्रौदा अमेरिका की राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी(एनएई) के सदस्य के रूप में निर्वाचित-(10-FEB-2016) C.A

| Wednesday, February 10, 2016
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी और दूरसंचार इंजीनियर, आविष्कारक, उद्यमी और नीति निर्माता सैम पित्रौदा को 8 फरवरी 2016 को एनएई के नए विदेशी सदस्य के रूप में शामिल किया गया.
यह घोषणा एनएई के अध्यक्ष सी डेनियल मोटे जूनियर ने की.
इस निर्वाचन के साथ ही एनएई के कुल अमेरिकी सदस्यों की संख्या 2275 और विदेशी सदस्यों की संख्या 232 हो गई.
राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के लिए निर्वाचन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित उपाधि है.
यह सम्मान उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंजीनियरिंग अनुसंधान या प्रौद्योगिकी विकास में योगदान दिया हो.
इन लोगों को अधिकारिक रूप से 9 अक्टूबर 2016 को वाशिंगटन डीसी में सम्मानित किया जाएगा.
इस वर्ष 80 नए सदस्यों और 22 विदेशी सदस्यों को इस सूची के लिए नियुक्त किया गया है.
नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग के बारे में 
• नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की स्थापना वर्ष 1964 में यूएस में की गई थी. 
• यह एक स्वतंत्र, गैर लाभ संस्था है जो राष्ट्र की सेवा में इंजीनियरिंग नेतृत्व प्रदान करता है.
• एनएई, नेशनल एकेडमीज ऑफ़ साइंस, इंजीनियरिंग एंड मेडिसीन का ही अंग है.
• इसके अतिरिक्त, नेशनल एकेडमीज ऑफ़ साइंस, इंजीनियरिंग एंड मेडिसीन के अंतर्गत नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंस, नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिसीन और नेशनल रिसर्च काउंसिल.
• ज्ञात हो इसके लिए नए सदस्यों का चयन संस्था के पुराने सदस्यों द्वारा ही किया जाता है.
• इन सदस्यों के लिए औसत आयु 70 वर्ष है. गूगल के सह- संस्थापक लैरी पेज अब तक निर्वाचित किए गए सबसे युवा सदस्य हैं.

0 comments:

Post a Comment