आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने गैरी कर्स्टन को मुख्य प्रशिक्षक पद से हटाया-(08-DEC-2015) C.A

| Tuesday, December 8, 2015
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 दिसंबर 2015 को गैरी कर्स्टन को मुख्य प्रशिक्षक पद से हटाने की घोषणा की. कर्स्टन को आईपीएल के आगामी नौवें संस्करण के पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच के पद से हटा दिया गया. दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने वे आईपीएल के पिछले दो सीजन से साथ थे. जिसमें वह खास कुछ नहीं कर सके एवं आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम सबसे निचले दो पायदानों पर रही.
विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच के रूप में बेहद सफल रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने टीम इंडिया को वर्ष 2011 का विश्व कप जिताने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी.

0 comments:

Post a Comment